Hanuman Chalisa
✕

पहले टेस्ट में वॉर्नर और स्मिथ ने ठोंके अर्धशतक

Updated: गुरुवार, 1 मार्च 2018 (23:09 IST)
डरबन। डेविड वॉर्नर (51) और कप्तान स्टीवन स्मिथ (56) के अर्धशतकों से ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन गुरूवार को खराब रौशनी के कारण खेल 14 ओवर पहले समाप्त  करने तक पांच विकेट खोकर 225 रन बना लिए।


ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कैमरून बैनक्रॉफ्ट (5) और उस्मान ख्वाजा (14) के विकेट 39 रन तक गंवाने के बाद वार्नर और कप्तान स्मिथ ने तीसरे विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी की। वार्नर अपना अर्धशतक पूरा कर चुके थे लेकिन लंच से ठीक पहले वेर्नोन फिलेंडर की गेंद पर आउट हो गए।

वॉर्नर ने 79 गेंदों पर 51 रन की पारी में छह चौके लगाए। स्मिथ ने फिर शान मार्श (40) के साथ चौथे विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी की। स्मिथ ने भी अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद विकेट गंवाया। लेफ्ट आर्म स्पिनर केशव महराज ने स्मिथ का शिकार किया। स्मिथ का विकेट 151 के स्कोर पर गिरा। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने 114 गेंदों पर 56 रन की पारी में 11 आकर्षक चौके लगाए।

मार्श 96 गेंदों में छह चौकों की मदद से 40 रन बनाने के बाद महराज का दूसरा शिकार बने। ख़राब रोशनी के कारण जब खेल रुका, तब तक 76 ओवर हो चुके थे और मिशेल मार्श 32 तथा टिम पेन 21 रन बनाकर क्रीज पर थे। दिन के खेल में 14 ओवर फेंके जाने शेष थे और अम्पायरों ने स्टंप्स घोषित कर दिया। फिलेंडर ने 36 रन पर दो विकेट और महराज ने 69 रन पर दो विकेट लिए। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख