dharma sangrah
✕

ऑस्ट्रेलियाई टीम में लौटे डेविड वॉर्नर लेकिन नहीं मिला ओपनिंग स्लॉट, हार के बाद भी भारत में नहीं कोई बदलाव

Updated: बुधवार, 22 मार्च 2023 (13:57 IST)
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले जा रहे तीसरे ODI मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान, स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने फैंसला किया है।  मैच के लिए भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम में डेविड वॉर्नर वापस आ गए हैं, कैमरन ग्रीन अस्वस्थ होने की वजह से नहीं खेल पाएंगे।

हालांकि डेविड वॉर्नर को अपने पुराने सलामी बल्लेबाजी की भूमिका नहीं मिली और ऑस्ट्रेलिया ने पिछले मैच में धुआंधार बल्लेबाजी करने वाले ट्रैविस हेड और मिचेल मार्श की जोड़ी से ही सलामी बल्लेबाजी करवाई है। डेविड वॉर्नर नंबर 4 पर ऑस्ट्रेलिया के लिए बल्लेबाजी करेंगे।

इस सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकटों से हराया था। दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारतीय टीम को 10 विकटों से हराकर इस सीरीज में बराबरी की। इस सीरीज का तीसरा और आखरी मैच चेन्नई के एम् चिंदम्बरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। यह इस सीरीज का निर्णायक मैच होगा जिसके लिए दोनों ही टीम जितने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने की कोशिश करेंगे। इस स्टेडियम में टीम इंडिया का मिला-जुला रिकॉर्ड रहा है।

चेपॉक पर ऐसा रहा है भारत का रिकॉर्ड

उन्होंने यहां 13 वनडे खेले हैं जिसमे से वे 7 जीतें हैं और 5 हारे हैं। टीम इंडिया को इस सीरीज में कमाल करने वाले मिचेल मार्श और मिचेल स्टार्क को रोकना होगा। मार्श ने पिछले दो मैचों में भारत के खिलाफ लगातार अर्धशतक बनाए हैं और स्टार्क ने दोनों मैचों में बल्लेबाजी के शीर्ष क्रम को ध्वस्त किया है। (3-49, 5-53)

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर, ट्रैविस हेड, मारनस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मिचेल मार्श, एलेक्स केरी (wk), एश्टन एगर, सीन एबॉट, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, मार्कस स्टॉइनिस

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख