Hanuman Chalisa

वेस्टइंडीज क्रिकेट के विवादास्पद अध्यक्ष डेव कैमरन मतदान में हारे

Updated: सोमवार, 25 मार्च 2019 (18:08 IST)
लंदन। क्रिकेट वेस्टइंडीज के विवादास्पद अध्यक्ष डेव कैमरन अपने पद पर बने रहने के लिए हुए मतदान में हार गए हैं। बोर्ड की संचालन समिति ने यह जानकारी दी।
 
कैमरन को रिकी स्केरिट के खिलाफ मतदान में 4-8 से हार का सामना करना पड़ा। यह मतदान रविवार को जमैका के किंग्सटन में हुआ। स्केरिट विंडीज टीम के पूर्व मैनेजर रह चुके हैं। स्केरिट के साथी और उपाध्यक्ष पद के लिए इमानुएल नाथन को चुनौती देने वाले डॉ. किशोर शैलो ने भी इसी अंतर से जीत दर्ज की।
 
क्रिकेट वेस्टइंडीज की ओर से जारी बयान में स्केरिट ने कहा कि मैं अध्यक्ष चुने जाने के कारण काफी सम्मानित महसूस कर रहा हूं तथा हम वेस्टइंडीज  क्रिकेट की बेहतरी के लिए मैदान के बाहर और अंदर काम करने की शपथ लेते हैं। 

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख