शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Danni Wyatt gets hitched to compatriot Georgia Hodge
Written By
Last Modified: शनिवार, 4 मार्च 2023 (18:59 IST)

विराट की दिवानी इस इंग्लैंड क्रिकेटर ने की अपनी सहेली से शादी, पोस्ट किया फोटो

विराट की दिवानी इस इंग्लैंड क्रिकेटर ने की अपनी सहेली से शादी, पोस्ट किया फोटो - Danni Wyatt gets hitched to compatriot Georgia Hodge
इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डेनियल वेट ने एक फोटो पोस्ट कर पुरे सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। उन्होंने 2 मार्च को अपनी समलैंगिक साथी, जॉर्जी हॉज  के साथ इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट कर अपनी सगाई की घोषणा की।

वे अपने फोटो में अपनी साथी जॉर्जी हॉज को किस करते हुए अपनी सगाई की अंगूठी दिखाते हुए नज़र आ रही हैं। डेनिएल ने समलैंगिक साथी के साथ सगाई कर सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान कर दिया है। दरअसल डेनिएल वेट वही अंग्रेजी क्रिकेट खिलाडी हैं जिन्होंने 2014 भारतीय दिग्गज खिलाडी विराट कोहली को सोशल मीडिया पर प्रपोज़ किया था। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा था "Kohli, marry me (कोहली, मुझसे शादी करलो)
डेनियल वेट इंग्लैंड के लिए 102 वनडे और 143 टी20 मैच खेल चुकी हैं। उनके नाम एकदिवसीय प्रारूप में 1776 रन और 27 विकेट हैं। उन्होंने और सबसे छोटे प्रारूप (टी-20) में 2369 रन भी बनाए और 46 विकेट झटके हैं।
वेट आश्चर्यजनक रूप से WIPL (डब्ल्यूपीएल) 2023 की नीलामी में नहीं बिक पाई लेकिन उनके लिए दरवाजे पूरी तरह से बंद नहीं हैं। वह कभी भी किसी टीम के द्वारा रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के रूपम में इस लीग में बुलाई जा सकती हैं। 
ये भी पढ़ें
WPL 2023 : उद्घाटन मैच में मुंबई इंडियंस के सामने गुजरात जायंट्स पस्त, 143 रन से हराया