suvichar
✕

कैंसर के कारण क्रिकेटर रिचर्ड हैडली की फिर होगी सर्जरी

Updated: सोमवार, 16 जुलाई 2018 (11:33 IST)
वेलिंगटन। न्यूजीलैंड के महान क्रिकेटर रिचर्ड हैडली की दूसरे दौर की सर्जरी होगी, क्योंकि कैंसर उनके यकृत तक फैल गया है। हैडली की पत्नी डियाने ने यह जानकारी दी।


हैडली के परिवार ने पिछले महीने खुलासा किया था कि इस क्रिकेटर की आंत में कैंसर होने के बाद ट्यूमर को हटाया गया और कीमोकैथेरेपी के बाद उनके पूरी तरह से उबरने की उम्मीद है। डियाने ने हालांकि सोमवार को इस 67 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर की स्थिति की ताजा जानकारी दी।

उन्होंने कहा, इस हफ्ते रिचर्ड की आगे की सर्जरी होगी, क्योंकि उनके यकृत में कैंसर का पता चला है। टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट हासिल करने वाले पहले गेंदबाज हैडली की बीमारी के संदर्भ में उनकी पत्नी ने कहा, चिकित्सकीय सलाह यह है कि यह अब भी शुरुआती चरण में है और इसका ऑपरेशन किया जा सकता है।

हैडली ने 86 टेस्ट के अपने करियर में 22.29 की औसत से 431 विकेट चटकाने के अलावा दो शतक और 15 अर्धशतक से 27.16 की औसत के साथ 3124 रन भी बनाए। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख