गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. पूर्व भारतीय क्रिकेटर लक्ष्मी रतन शुक्ला की पत्नी कोविड 19 पॉजिटिव
Written By
Last Updated : शनिवार, 11 जुलाई 2020 (15:33 IST)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर लक्ष्मी रतन शुक्ला की पत्नी कोविड 19 पॉजिटिव

Coronavirus | पूर्व भारतीय क्रिकेटर लक्ष्मी रतन शुक्ला की पत्नी कोविड 19 पॉजिटिव
कोलकाता। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर और पश्चिम बंगाल के खेल राज्यमंत्री लक्ष्मीरतन शुक्ला की पत्नी कोविड-19 परीक्षण की जांच में पॉजिटिव आई हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने कहा कि राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की उपसचिव स्मिता सान्याल शुक्ला शुक्रवार को जांच में वायरस संक्रमण में पॉजिटिव आई हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि उन्हें हल्का बुखार था और प्रोटोकॉल के अंतर्गत वे घर पर पृथकवास में हैं।
 
बंगाल रणजी टीम के पूर्व कप्तान शुक्ला ने कहा कि हां, मेरी पत्नी स्मिता कोविड-19 पॉजिटिव आई हैं। उन्हें हल्का बुखार है और वे दी हुई दवाइयां ले रही हैं। मैं, हमारे 2 बेटे और मेरे वृद्ध पिता हम सभी घर पर क्वारंटाइन में हैं। हमने गुरुवार को अपना कोविड-19 परीक्षण कराया था। (भाषा)
ये भी पढ़ें
भारत में चार दिन में आए 1 लाख से ज्यादा कोरोना मामले