1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Cricket South Africa, T-20 Cricket League

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका शुरू करेगा नई टी-20 लीग

Cricket South Africa
जोहानसबर्ग। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने कहा कि वह इस साल के आखिर में टी-20 टूर्नामेंट का आयोजन करेगा जिसमें देश के शीर्ष खिलाड़ी और अंतरराष्ट्रीय सितारे भाग लेंगे।


दक्षिण अफ्रीका की टीवी कंपनी सुपरस्पोर्ट इसमें साझेदार होगी। सीएसए के कार्यवाहक मुख्य कार्यकारी थबांग मोरोइ ने कहा कि यह दक्षिण अफ्रीका के घरेलू क्रिकेट का सबसे बड़ा पल है।

सीएसए ने इस बयान में टूर्नामेंट के प्रारूप के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। टूर्नामेंट नवंबर दिसंबर में खेला जाएगा। (वार्ता) 
अगला लेख
FIFA WC 2018 : विश्व कप के खिलाफ मॉस्को में छात्रों का अनूठा विरोध प्रदर्शन