• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Cricket News, Chennai Test, India, Virat Kohl
Written By
Last Modified: चेन्नई , मंगलवार, 20 दिसंबर 2016 (17:47 IST)

विराट कोहली ने की मोहम्मद अजरुद्दीन की बराबरी

Cricket News
चेन्नई। सफलता के घोड़े पर सवार विराट कोहली ने अपनी कप्तानी में 14 वीं जीत हासिल कर पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन की बराबरी कर ली है। 
           
विराट ने इंग्लैंड से पांचवां और अंतिम टेस्ट मंगलवार को पारी और 75 रन से जीतकर अजहर की बराबरी कर ली। विराट ने पिछले डेढ़ साल में 14 जीत हासिल की हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने श्रीलंका को 2-1 से, दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से, वेस्टइंडडीज को 2-0 से, न्यूजीलैंड को 3-0 से और इंग्लैंड को 4-0 से धो डाला। 
          
अजहर ने 1990 से 1999 तक अपने करियर में 47 टेस्टों में भारत की कप्तानी की, जिनमें से उन्होंने 14 जीते ,14 हारे और 19 टेस्ट ड्रॉ खेले जबकि विराट ने 22 टेस्टों में ही 14 में जीत हासिल की, दो हारे और छह टेस्ट ड्रॉ खेले।  विराट से आगे अब सौरव गांगुली और महेन्द्र सिंह धोनी हैं। गांगुली ने अपनी कप्तानी में 49 टेस्टों में 21 जीते जबकि धोनी ने 60 टेस्टों में 27 जीते। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
कपिल देव का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सके अश्विन