biodatamaker

भ्रष्टाचार से निपटने के लिए आईसीसी ने शुरू किया एप

Updated: शुक्रवार, 29 जून 2018 (19:58 IST)
दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शुक्रवार को एक एप शुरू किया, जिससे खिलाड़ियों को भ्रष्टाचार से निपटने में मदद मिलेगी। ‘आईसीसी इंटेग्रिटी एप’ से खिलाड़ियों को भ्रष्टाचार एवं डोपिंग विरोधी मुद्दों से निपटने के लिए जरूरी जानकारी मिलेगी।


एप खेल के हर स्तर एवं सभी प्रारूपों में खिलाड़ियों, अधिकारियों और टीमों के सहयोगी स्टाफ की जरूरतों के हिसाब से तैयार किया गया है। एप सुनिश्चत करेगा कि खिलाड़ी खेल को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए और जानकारी के अभाव में अपना करियर प्रभावित होने से रोकने के लिए जरूरी सूचना से लैस हों।

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी डेविड रिचर्डसन ने कहा, आईसीसी खेल भावना को सुरक्षित करने को प्रतिबद्ध है और यह एप हमें हमारे उद्देश्य में मदद करने में बड़ी भूमिका निभाएगा। (भाषा) 

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख