Hanuman Chalisa
✕

ऑस्ट्रेलिया के हाई परफॉर्मेंस कोच बने रोजर्स

Updated: बुधवार, 14 मार्च 2018 (13:04 IST)
सिडनी। पूर्व टेस्ट सलामी बल्लेबाज क्रिस रोजर्स को बुधवार को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का हाई परफॉर्मेंस कोच नियुक्त किया गया, जहां उनकी जिम्मेदारी देश के क्रिकेटरों की अगली पीढ़ी को तैयार करना होगा।

इस 40 वर्षीय क्रिकेटर ने 2015 में एशेज श्रृंखला समाप्त होने के बाद 25 टेस्ट मैचों के करियर को अलविदा कहा था। इसके बाद वे कोचिंग से जुड़ी कई भूमिकाएं निभा चुके हैं। 

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के कार्यकारी महाप्रबंधक पैट होवार्ड ने कहा कि क्रिस अपने साथ विचारशीलता, दृढ़ता और जुनून लेकर आए हैं। हम ऑस्ट्रेलिया की अगली पीढ़ी के साथ क्रिस के काम करने को लेकर उत्साहित हैं। (भाषा)
(Photo Courtesy  : Twitter)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख