dharma sangrah
✕

बंगाल क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव डालमिया की मां चंद्रलेखा का निधन

Updated: मंगलवार, 5 मार्च 2019 (15:39 IST)
कोलकाता। बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के संयुक्त सचिव अविषेक डालमिया की मां चंद्रलेखा का मंगलवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थीं। पारिवारिक सूत्रों ने उनके निधन की पुष्टि की है।
 
बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत जगमोहन डालमिया की पत्नी चंद्रलेखा 72 बरस की थी। उनके परिवार में बेटे अविषेक के अलावा बेटी वैशाली शामिल हैं, जो पश्चिम बंगाल विधानसभा की सदस्य हैं।
 
पारिवारिक सूत्रों ने बताया, ‘उन्हें पिछले कुछ दिनों से लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था और सुबह नौ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वह एक महीने से अधिक समय से बीमार थी और शहर के तीन अलग-अलग अस्पतालों में उनका इलाज चला।’
 
पिछली बार उन्हें पिछले साल नवंबर में ईडन गार्डन्स में जगमाहन डालमिया वार्षिक कानक्लेव के दूसरे सत्र के दौरान देखा गया था, जिसमें ब्रायन लारा, कार्ल हूपर, ग्रीम स्मिथ और मोहम्मद अजहरुद्दीन जैसे पूर्व दिग्गजों के अलावा भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने हिस्सा लिया था।

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख