suvichar
✕

टैक्स विवाद, भारत गंवा सकता है चैम्पियंस ट्रॉफी की मेजबानी

Updated: शनिवार, 10 फ़रवरी 2018 (15:27 IST)
दुबई। भारत में टैक्स में छूट ना मिलने पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) चैम्पियंस ट्रॉफी 2021 की मेजबानी का अधिकार वापस ले सकता है। आईसीसी ने इसके आयोजन के लिए ऐसे वैकल्पिक देशों की तलाश भी शुरू कर दी है जहां का समय क्षेत्र भारत से मिलता जुलता हो।
 
आईसीसी की शनिवार को आयोजित साल की पहली बोर्ड बैठक के बाद इस बात पर चिंता गई की उसके आयोजनों पर भारतीय सरकार टैक्स में छूट नहीं दे रही। इस वैश्विक संस्था ने हालांकि कहा कि वे बीसीसीआई के जरिए सरकार से बातचीत जारी रखेंगे।
 
आईसीसी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि आईसीसी ने चिंता जाहिर की कि उसके और बीसीसीआई की कोशिशों के बाद भी भारत में होने वाले आईसीसी आयोजनों पर सरकार टैक्स छूट नहीं दे रही है। दुनिया में किसी भी बड़े खेल आयोजन पर टैक्स छूट दी जाती है।
 
शीर्ष क्रिकेट निकाय ने कहा कि बीसीसीबाई की मदद से आईसीसी इस मसले को सुलझाने के लिए सरकार से बातचीत के साथ ऐसे वैकल्पिक देश की तलाश कर रही है जिसका समय क्षेत्र भारत से मिलता जुलता हो।
 
रिपोर्ट के मुताबिक अगर इस बड़े आयोजन के लिए टैक्स छूट नहीं मिलती है तो आईसीसी को 10 करोड़ डॉलर का नुकसान झेलना पड़ सकता है। इससे पहले पिछले साल दिसंबर में बीसीसीआई ने 2021 में चैम्पियंस ट्रॉफी और 2023 में विश्व कप की मेजबानी की घोषणा की थी। (भाषा) 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख