Daily Horoscope
✕

कप्तान हरमनप्रीत टीम के प्रदर्शन से नाखुश, कहा- बचकानी गलतियां नहीं कर सकते

Updated: गुरुवार, 27 फ़रवरी 2020 (15:53 IST)
मेलबोर्न। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर अपने बल्लेबाजों के अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहने पर नाखुश दिखीं और उन्हें आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के बड़े मैचों से पहले बचकानी गलतियां करने से बचने के प्रति आगाह किया।
 
भारत का मध्यक्रम लगातार अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहा है। हरमनप्रीत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ भी 4 रन से करीबी जीत दर्ज करने के बाद कहा कि जब आपकी टीम जीत दर्ज करती है लेकिन फिर भी हम पहले 10 ओवर अच्छे गुजरने के बाद वही गलतियां कर रहे हैं। हमें अच्छी शुरुआत मिलती है लेकिन हम उस लय को बरकरार नहीं रख पाते।
 
उन्होंने कहा कि आगे के मैच और अधिक कड़े होंगे और हम बचकानी गलतियां नहीं कर सकते। शैफाली (वर्मा) हमें अच्छी शुरुआत दे रही है। उसके शुरू में बनाए गए रन हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। 16 वर्षीय शैफाली ने 34 गेंदों पर 46 रन बनाए और उन्हें मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
 
शैफाली ने कहा कि अच्छा लग रहा है। अपने प्रदर्शन से बहुत खुश हूं। लगातार ऐसा प्रदर्शन करना चाहती हूं। मैंने ढीली गेंदों का इंतजार किया और उन पर बड़े शॉट खेले। न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डेवाइन ने अपने गेंदबाजों की तारीफ की जिन्होंने भारत को अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठाने दिया।
 
उन्होंने कहा कि हमने शैफाली की अच्छी शुरुआत के बाद उन्हें कम स्कोर पर रोककर अच्छा प्रदर्शन किया। जिस तरह से टीम जीत के करीब पहुंची, वह शानदार था। एमिलिया केर ने बहुत अच्छी भूमिका निभाई।

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख