ramcharitmanas
✕

आईपीएल में केकेआर के सहायक कोच बने ब्रैंडन मैक्कुलम, साइमन कैटिच की जगह लेंगे

Updated: शुक्रवार, 9 अगस्त 2019 (17:21 IST)
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैक्कुलम कोलकाता नाइटराइडर्स में वापसी कर रहे हैं लेकिन इस बार वे कोच की भूमिका में नजर आएंगे। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस आईपीएल टीम ने उन्हें सहायक कोच के रूप में अनुबंधित किया है।
 
ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार हाल में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने वाले मैक्कुलम इसके साथ ही कैरेबियाई प्रीमियर लीग की टीम त्रिनिदाद नाइटराइडर्स के साथ मुख्य कोच के रूप में भी जुड़ेंगे। दिलचस्प बात यह है कि इन दोनों टीमों में वे साइमन कैटिच की जगह लेंगे।
 
मैक्कुलम ने 2016 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था लेकिन वे दुनियाभर के विभिन्न टी-20 लीग में खेलते रहे। केकेआर से मैक्कुलम आईपीएल के शुरुआती सत्र में जुड़े थे।

उन्होंने आईपीएल के सबसे पहले मैच में 158 रनों की धुआंधार पारी खेली थी। वे 5 सत्र तक केकेआर टीम के सदस्य रहे और इस बीच 2009 में उन्होंने टीम की अगुवाई भी की थी। 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख