Hanuman Chalisa

गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के बाद लीमैन की कोचिंग में वापसी

Updated: गुरुवार, 7 मार्च 2019 (18:03 IST)
सिडनी। गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के बाद पिछले साल ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय पुरुष टीम की कप्तानी छोड़ने वाले डेरेन लीमैन ने कोचिंग में वापसी की है और गुरुवार को बिग बैश लीग की ब्रिसबेन हीट टीम ने उन्हें कोच नियुक्त किया। 
 
लीमैन ने हीट के साथ वापसी की है जिसने उनकी अगुआई में 2013 में बिग बैश खिताब जीता था। लीमैन ने कहा, ‘मुझे लगता है कि बुरे समय के दौरान आप काफी कुछ सीखते हैं और मेरे लिए यह खेल का लुत्फ उठाना है।’ 
 
उन्होंने कहा, ‘मैं एक बार फिर इस खेल से प्यार करने लगा हूं इसलिए मैं काफी प्रतिभा वाले कुछ युवा खिलाड़ियों के साथ फिर काम करने को लेकर बेताब हूं।’ 
 
लीमैन पिछले साल मार्च में ऑस्ट्रेलिया के कोच थे जब बल्लेबाज कैमरन बेनक्राफ्ट को केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान रेगमाल से गेंद को घिसने का प्रयास करते हुए पकड़ा गया था। 
 
उस समय टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ और उप कप्तान डेविड वॉर्नर को सीधे दोषी ठहराया गया था और बेनक्राफ्ट के साथ इन दोनों पर भी लंबे प्रतिबंध लगे थे। लीमैन ने बाद में ऑस्ट्रेलिया के अधिकांश सीनियर प्रबंधन के साथ पद छोड़ दिया था। 

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख