रविवार, 12 अप्रैल 2026
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. BCCI Sec trolled for his video
Written By
Last Modified: गुरुवार, 9 सितम्बर 2021 (13:44 IST)

BCCI सचिव जय शाह ने ऐसा क्या कहा कि ट्रोल्स उनका उड़ा रहे हैं मजाक (वीडियो)

बीसीसीआई सचिव
बुधवार को टी-20 विश्वकप टीम की घोषणा के लिए हर भारतीय क्रिकेट फैन इंतजार कर रहा था लेकिन बोर्ड की ओर से एक चौंकाने वाला निर्णय यह आया कि महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम के साथ कप्तान के तौर पर नहीं मेंटर के तौर पर जुड़ेंगे।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में 17 अक्टूबर से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप के लिये टीम की घोषणा करने के लिये प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टी20 विश्व कप के लिये टीम के मेंटोर (मार्गदर्शक) होंगे। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उनसे दुबई में बात की थी। उन्होंने केवल विश्व कप टी20 के लिये मेंटोर बनने पर सहमति दी थी और मैंने अपने सभी साथियों से इस संबंध में चर्चा की और सभी इस पर सहमत हैं। मैंने कप्तान (विराट कोहली) और उप कप्तान (रोहित शर्मा) से बात की और सभी सहमत हैं। ’

इस प्रेस कॉंफ्रेस की क्लिप का वीडियो आज बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया।
हालांकि इसके बाद ट्विटर के ट्रोल्स उनके पीछे पड़ गए और इस वीडियो का मजाक बनाने लग गए। दरअसल इस वीडियो में उन्होंने कुछ भी गलत नहीं कहा है लेकिन ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वह यह जानकारी पढ़ पढ़ कर बोल रहे हैं। ऐसे में उनके बोलने के लहजे का मजाक ट्विटर पर बन रहा है।

कोई कह रहा है कि यह ठीक ऐसा है जैसे कि किसी बच्चे को मेहमानों के सामने कोई कविता कहने के लिए उनके माता पिता कहते हैं। तो कोई किसी दूसरे वीडियो का उदाहरण देकर जय शाह की खिल्ली उड़ा रहा है।

ये भी पढ़ें
दंगल पड़ गया भारी, कुश्ती के दौरान पहलवान की टूटी गर्दन, हुई मौत