sundarkand
✕

बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने किया सिएट के साथ करार

Updated: मंगलवार, 1 अक्टूबर 2019 (21:53 IST)
नई दिल्ली। भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas iyer) ने प्रमुख टायर निर्माता कंपनी सिएट के साथ एक करार किया है, जिसके तहत कंपनी के लोगो वाला बल्ला इस्तेमाल किया जाएगा।

अय्यर से पहले रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल और हरमनप्रीत कौर जैसे स्टार खिलाड़ी सिएट से जुड़े हुए हैं।

खेल के सभी प्रारूपों में अब अय्यर अपने बल्ले पर सिएट का लोगो लगाकर खेलेंगे। वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला में भारतीय टीम में चौथे स्थान पर लोकेश राहुल की जगह अय्यर को तरजीह दी गई थी और उन्होंने दूसरे और तीसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में लगातार 2 अर्धशतक जड़े।
ALSO READ: श्रेयस अय्यर के दिल में दबा दर्द बाहर आया, निकल पड़ी यह बड़ी बात
मुंबई में जन्मे 24 साल के अय्यर इंडियन प्रीमियर लीग के सबसे युवा कप्तान हैं और उनकी अगुआई में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 2019 में 7 साल में पहली बार प्ले ऑफ में जगह बनाने में सफल रही।

अय्यर ने 2017 में टी-20 और एकदिवसीय क्रिकेट में भारत के लिए पदार्पण किया और वे भारत तथा दक्षिण अफ्रीका के बीच हाल में संपन्न टी-20 श्रृंखला का भी हिस्सा थे।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख