Govardhan puja
✕

गेंद से छेड़छाड़ के मामले में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज पूरन पर 4 टी-20 मैचों का प्रतिबंध

Updated: गुरुवार, 14 नवंबर 2019 (09:33 IST)
लखनऊ। वेस्टइंडीज के बल्लेबाज निकोलस पूरन को अफगानिस्तान के खिलाफ सोमवार को तीसरे वनडे में गेंद की शक्ल के साथ छेड़छाड़ करने के प्रयास का दोषी पाया गया है और उन पर 4 टी-20 मैचों का प्रतिबंध लगा दिया गया है।
ALSO READ: वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान को 47 रन से हराकर वनडे सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल की
पूरन ने अपना दोष स्वीकार कर लिया है। यह आरोप आईसीसी की आचार संहिता के लेवल 3 से संबंधित है। पूरन ने मैच रैफरी क्रिस ब्रॉड द्वारा दी गई सजा को स्वीकार कर लिया है। पूरन अब अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज और उसके बाद भारत के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज के पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे।
 
पूरन के खाते में 5 डिमेरिट अंक भी जुड़ गए हैं। वे भारत के खिलाफ 8 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम में होने वाले दूसरे टी-20 मैच से ही खेलने के लिए उपलब्ध हो पाएंगे। वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान से सीरीज 3-0 से जीती थी। वेस्टइंडीज ने आखिरी मैच 8 गेंद शेष रहते 5 विकेट से जीता था। पूरन दूसरे वनडे में 50 गेंदों में 67 रन बनाने के लिए 'मैन ऑफ द मैच' रहे थे।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख