Daily Horoscope
✕

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज क्रिस लिन की नहीं होगी सर्जरी

Updated: शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2018 (18:43 IST)
मेलबर्न। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में चोटिल हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज क्रिस लिन को कंधे की सर्जरी कराने की जरुरत नहीं है। 27 साल के लिन को ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में फील्डिंग करते समय कंधे में चोट लग गई थी। इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था।


लिन ने चोट को लेकर ब्रिस्बेन में विशेषज्ञों से सलाह ली थी। लिन के मैनेजर स्टीफन एटकिन्सन ने कहा, डॉक्टरों ने कहा है कि उन्हें सर्जरी कराने की जरुरत नहीं है। वे पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में नहीं खेलने से निराश हैं, लेकिन वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने के लिए हरसंभव कोशिश करेंगे।

अगर उनका चयन होता है तो इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज में भी खेल सकते हैं। लिन ने अब तक आईपीएल के 12 मैच खेले हैं, जिसमें करीब 50 की औसत और 180 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख