Hanuman Chalisa
✕

ऑस्ट्रेलिया ने जीता विश्व टी-20 खिताब, इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया

Updated: रविवार, 25 नवंबर 2018 (10:46 IST)
नार्थ साउंड (एंटीगा एवं बारबुडा)। स्पिनरों के फिरकी के जादू के बाद बल्लेबाजों के उम्दा प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलिया ने यहां सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में एकतरफा फाइनल में इंग्लैंड को 8 विकेट से हराकर चौथी बार महिला विश्व टी-20 खिताब जीत लिया।
 
लगातार पांचवीं बार फाइनल में खेल रहे ऑस्ट्रेलिया ने ऑफ स्पिनर एशलेग गार्डनर (22 रन पर 3 विकेट) और लेग स्पिनर जॉर्जिया वेयरहैम (11 रन पर 2 विकेट) की बदौलत इंग्लैंड को 19.4 ओवर में 105 रन पर ढेर कर दिया। तेज गेंदबाज मेगान शुट ने भी 13 रन देकर दो विकेट चटकाए।
 
ऑस्ट्रेलिया ने इसके जवाब में 44 रन तक दोनों सलामी बल्लेबाजों एलिसा हीली (22) और बेथ मूनी (14) के विकेट गंवा दिए थे, लेकिन गार्डनर (नाबाद 33) और कप्तान मेग लेनिंग (नाबाद 28) के बीच तीसरे विकेट की 62 रन की अटूट साझेदारी की बदौलत 15.1 ओवर में ही टीम ने 2 विकेट पर 106 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की।
 
गार्डनर को उनके ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। एलिसा ने टूर्नामेंट में सर्वाधिक 225 रन बनाने के अलावा चार स्टंपिंग और चार कैच से आठ शिकार भी किए। टूर्नामेंट में उनसे अधिक शिकार सिर्फ भारत की तानिया भाटिया ही कर सकी जिन्होंने दो कैच और नौ स्टंपिंग से 11 शिकार किए। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख