Daily Horoscope
✕

स्मिथ की नाबाद 80 रन की पारी से ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया

Updated: बुधवार, 6 नवंबर 2019 (00:59 IST)
कैनबरा। पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ की नाबाद 80 रन की शानदार पारी से ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को मंगलवार को दूसरे टी-20 मुकाबले में 7 विकेट से हराकर 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
 
सीरीज का पहला मैच बारिश से धुल गया था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के पास जीतने का अच्छा मौका था। दूसरे मैच में पाकिस्तान ने कप्तान बाबर आजम के 50 और इफ्तिखार अहमद के 34 गेंदों पर 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से बने नाबाद 62 रन की बदौलत छह विकेट पर 150 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया।
 
ऑस्ट्रेलिया ने 18.3 ओवर में 3 विकेट पर 151 रन बनाकर मैच जीत लिया। स्मिथ ने मात्र 51 गेंदों पर 11 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 80 रन की मैच विजयी पारी खेली, जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार दिया गया।

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख