shradh paksha
✕

ऑस्ट्रेलिया की जीत में चमके नाथन, जेसन

Updated: शुक्रवार, 19 जनवरी 2018 (19:36 IST)
लिंकन। ओपनर नाथन मैकस्वीनी (156) की शतकीय पारी के बाद जेसन रोस्टन (15 रन पर 7 विकेट) के दमदार प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 क्रिकेट टीम ने पापुआ न्यू गिनीको ग्रुप बी के आखिरी मैच में 311 रनों से धो दिया। ऑस्ट्रेलियाई टीम इस जीत के बाद भारत के बाद ग्रुप में दूसरे नंबर पर रही।
 
 
नाथन ने 111 गेंदों की पारी में 18 चौके और 4 छक्के लगाए। कप्तान जेसन संघा ने 88 रन और परम उप्पल ने 61 रन की अन्य अहम अर्द्धशतकीय पारियां खेलीं जिससे ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट पर 370 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने पापुआ न्यू गिनी को 24.5 ओवरों में 59 रनों पर ऑल आउट कर दिया। नाथन मैन ऑफ द मैच रहे। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख