Daily Horoscope
✕

फिर कैरिबियाई कमाल के सामने 286 रनों पर पस्त हुए कंगारू

वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 286 पर रोका

Written By WD Sports Desk
Updated: शुक्रवार, 4 जुलाई 2025 (13:06 IST)
AUSvsWI अल्जारी जोसेफ (चार विकेट) और जेडेन सील्स (दो विकेट) की अगुवाई में वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने वर्षा प्रभावित दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन स्टंप के समय ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 286 के स्कोर पर रोक दिया।ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया के लिए सैम कॉन्स्टास और उस्मान ख्वाजा की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 47 रन जोड़े।

ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट उस्मान ख्वाजा (16) के रूप में 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर गिरा। अगले ही ओवर में एंडरसन फिलीप ने सैम कॉन्स्टास (25) को विकेटकीपर शाई होप के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद स्टीव स्मिथ (तीन), कैमरन ग्रीन (26) और ट्रैविस हेड (29) रन बनाकर आउट हुये।

वेस्टइंडीज की ओर से अल्जारी जोसेफ ने 15.5 ओवर में 61 रन देकर चार विकेट लिये। जेडेन सील्स ने 14 ओवर में 45 रन देकर दो विकेट झटके। शमार जोसेफ,जस्टिन ग्रीव्स और एंडसन फिलीप ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।इसके बाद खराब रोशनी के कारण वेस्टइंडीज की पारी का आगाज नहीं हो पाया। (एजेंसी)<>

लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख