dharma sangrah
✕

स्पिनरों को बड़ी भूमिका निभानी होगी : एगर

Updated: शुक्रवार, 15 सितम्बर 2017 (18:07 IST)
चेन्नई। ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर एशटन एगर ने शुक्रवार को कहा कि भारत के खिलाफ रविवार से शुरू होने वाली 5 मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में कलाइयों के स्पिनर अहम भूमिका निभाएंगे।
 
सीमित ओवरों के क्रिकेट में कलाइयों के स्पिनरों के प्रभाव पर बात करते हुए एगर ने कहा कि वे (लेग स्पिनर) वास्तव में सीमित ओवरों की क्रिकेट में काफी उपयोगी रहे हैं, क्योंकि वे दोनों तरफ स्पिन करा सकते हैं। 
 
उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के अभ्यास सत्र से पूर्व पत्रकारों से कहा कि जब रात का समय होता है तो रांग उन को समझना बहुत मुश्किल होता है। आमतौर पर वे विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज होते हैं। वे आक्रमण के लिए अच्छे विकल्प हैं। 
 
अपने साथी एडम जंपा और भारत के कलाइयों के 2 स्पिनरों युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव के संदर्भ में एगर ने कहा कि मेरा मानना है कि वे श्रृंखला में अहम भूमिका निभाएंगे। अभी वे 3 हैं और उन्हें गेंद को स्पिन कराने के लिए स्पिनरों के अनुकूल विकेट की भी जरूरत नहीं है और वे सभी चतुर भी हैं। चहल और विशेषकर जंपा के पास स्लाइडर और रांग उन हैं। वह कई तरह की गेंद कर सकता है और वह जानता है कि इनका उपयोग कब करना है। यह देखना दिलचस्प है कि वे कैसा प्रदर्शन करते हैं। 
 
बाएं हाथ के इस स्पिनर ने कहा कि उन्हें जंपा के साथ अंतिम एकादश में जगह मिलने की उम्मीद है। यह सब विकेट पर निर्भर करता है। मुझे लगता है कि एडम निश्चित तौर पर टीम में मुख्य स्पिनर है और उसने आईपीएल और पिछले दौरे में अच्छी गेंदबाजी की थी। अगर विकेट अनुकूल रहा तो हम दोनों अंतिम एकादश में जगह बना सकते हैं। 
 
इंग्लैंड के खिलाफ 2013 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले एगर ने तब नंबर 11 बल्लेबाज के रूप में 98 रन बनाए थे। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के खिलाफ हाल में टेस्ट श्रृंखला में लंबे समय बाद वापसी करना अच्छा रहा तथा मैं वापसी से बहुत खुश हूं। मैं अब काफी सहज महसूस कर रहा हूं। मैंने जिस तरह का प्रदर्शन किया उससे मैं खुश हूं। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख