शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Ashok Malhotra and Jatin Paranjpe in BCCI's new Cricket Advisory Committee
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 2 दिसंबर 2022 (01:02 IST)

BCCI की नई क्रिकेट सलाहकार समिति में अशोक मल्होत्रा व जतिन परांजपे शामिल

BCCI की नई क्रिकेट सलाहकार समिति में अशोक मल्होत्रा व जतिन परांजपे शामिल - Ashok Malhotra and Jatin Paranjpe in BCCI's new Cricket Advisory Committee
नई दिल्ली। पूर्व भारतीय खिलाड़ी और राष्ट्रीय चयनकर्ता अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे बीसीसीआई की 3 सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) से जुड़ेंगे जिसमें सुलक्षणा नायक शामिल हैं। इस नई सीएसी को इस महीने के अंत में नया चयन पैनल चुनने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। मल्होत्रा सीएसी में पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज मदनलाल की जगह लेंगे और परांजपे को रूद्रप्रताप सिंह की जगह शामिल किया गया।
 
रूद्रप्रताप सिंह 'टैलेंट स्काउट' के तौर पर मुंबई इंडियंस से जुड़ गए हैं। केवल पूर्व महिला क्रिकेटर नायक ही पिछली समिति से हैं। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने विज्ञप्ति में कहा कि मल्होत्रा ने 7 टेस्ट और 20 वनडे में भारत का प्रतिनिधित्व किया है और हाल में वे भारतीय क्रिकेटरों के संघ के अध्यक्ष रह चुके हैं। परांजपे ने भारत के लिए 4 वनडे खेले हैं और वे सीनियर पुरुष चयन समिति का हिस्सा थे।
 
नवंबर में बीसीसीआई ने चेतन शर्मा की अध्यक्षता वाले पूरे चयन पैनल को बर्खास्त कर दिया था जिसमें अन्य सदस्य हरविंदर सिंह, सुनील जोशी और देबाशीष मोहंती थे। भारत के टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद इस तरह बाहर किए जाने के बावजूद चेतन ने हरविंदर के साथ फिर इस पद के लिए आवेदन भरा था।
 
जोशी और मोहंती ने हालांकि आवेदन नहीं किया था। आवेदन भरने वालों में नयन मोंगिया, वेंकटेश प्रसाद, मनिंदर सिंह, शिव सुंदर दास, सुब्रतो बनर्जी, सलिल अंकोला, अमय खुरसिया, रीतिंदर सिंह सोढ़ी, निखिल चोपड़ा और अतुल वासन शामिल थे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
फीफा वर्ल्ड कप से बाहर हुआ बेल्जियम, मोरक्को और क्रोएशिया अंतिम 16 में