Bhai Dooj
✕

कप्तान रूट ने किया कुक और ब्रॉड का बचाव

Updated: सोमवार, 18 दिसंबर 2017 (19:53 IST)
पर्थ। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने एशेज के लगतार तीसरे टेस्ट में हार के बाद आज यहां खराब प्रदर्शन करने वाले टीम के सीनियर खिलाड़ियों का बचाव किया।


ऑस्ट्रेलिया ने वाका मैदान पर पारी और 41 रन से मैच जीतकर श्रृंखला में अजेय बढ़त बना ली लेकिन रूट ने कहा कि श्रृंखला के नतीजे पर उनकी टीम को जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं करना चाहिए।

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन ने पर्थ में खराब गेंदबाजी करने वाले ब्रॉड की ओर इशारा करते हुए कहा कि टीम के एक गेंदबाज को बाहर करने की जरूरत है।

पूर्व बल्लेबाल इयान बेल ने भी श्रृंखला में 13.83 कर औसत से महज 83 रन बनाने वाले पूर्व कप्तान एलेस्टेयर कुक को संन्यास लेने की सलाह दी। रूट ने कहा कि मोईन अली और जेम्स एंडरसन के साथ ये दोनों खिलाड़ी टीम का अहम हिस्सा हैं।

रूट से जब पूछा गया कि क्या कुक, ब्रॉड और एंडरसन एक साल बाद भी टीम में बने रहेंगे तो उन्होंने कहा, ‘उनके पास अनुभव की कोई कमी नहीं और उनका अब तक का प्रदर्शन उनकी प्रतिभा के बारे में बताता है।’

उन्होंने कहा, ‘वे पहले भी ऐसी स्थिति में रहे है जब चीजें उनके अनुकूल नहीं रहीं है और इसलिए उनका करियर इतना बड़ा है। ऐसी कोई वजह नहीं है कि वे फिर से वापसी नहीं कर सकते।’ रूट ने कहा, ‘तीन मैचों के बाद हमें घबराने की जरूरत नहीं है और जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं करना चाहिए।’ (भाषा) 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख