dharma sangrah
✕

T20I में जसप्रीत बुमराह से तेजी से विकेट चटकाते हैं अर्शदीप सिंह, जल्द निकल सकते हैं आगे

तय सोच के साथ मैदान में नहीं आता हूं, परिस्थितियों के मुताबिक योजना बनाने पर ध्यान: अर्शदीप

Written By WD Sports Desk
Updated: मंगलवार, 8 अक्टूबर 2024 (16:47 IST)
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने बुधवार को यहां कहा कि वह किसी मैच में पहले से ज्यादा रणनीति तय करने की बजाय परिस्थितियों के मुताबिक खुद को ढालने की कोशिश करते हैं।भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ दो तीन मैचों की टी20 श्रृंखला में गुरुवार को यहां दूसरा मैच खेलगी।

युवा खिलाड़ियों से सजी भारतीय टीम के मुख्य तेज गेंदबाजों में शामिल अर्शदीप ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘ मैं किसी मैच में किसी तय मानसिकता के साथ नहीं आता हूं। मैं ‘न्यूट्रल माइंडसेट (पहले से तय योजना के बिना) के साथ मैच में जाना पसंद करता हूं। मेरी कोशिश प्रतिद्वंद्वी टीम से पहले परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाने की होती है।’’

टी20 विश्व कप विजेता अर्शदीप सिंह को भविष्य के बारे में चिंता करना या अतीत के बारे में सोचना पसंद नहीं है।

अपने दो साल के करियर में दो टी20 विश्व कप खेलने वाले इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘मेरे जीवन का मंत्र है कि मौजूदा समय का लुत्फ उठाना। आज मेरा विश्राम करने का दिन है इसलिए मैं आज आराम करना पसंद करूंगा। कल की कल देखेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ विभिन्न परिस्थितियों में खेलने से खिलाड़ियों को अपने कौशल का पता लगाने का मौका मिलता है। यह विकेट चटकाने के तरीके और दबाव से उबरने के बारे में है। विभिन्न प्रारूपों में खेलना खिलाड़ियों को बहुत कुछ सिखाता है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ लाल गेंद में, आपको गेंदबाजी करने के लिए अधिक ओवर मिलते हैं, यह आपको धैर्य सिखाता है, यहां (टी20 में) आपको धैर्य की आवश्यकता नहीं है, आपको यह सोचना होगा कि एक बल्लेबाज क्या कर सकता है।"

पंजाब के इस गेंदबाज को जब बताया गया कि दिल्ली के इस मैदान में पिछले कुछ मैचों में बड़े स्कोर बने है तो उन्होंने कहा, ‘‘ मैं सोच कर नहीं आया था कि यहां इतने रन बनते है, अब आपने मेरे मन में यह डाल दिया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आईपीएल के बीते सत्र में हमारा (पंजाब किंग्स) यहां कोई मैच नहीं था लेकिन इस मैदान पर स्कोर देखकर मुझे विकेट देखने का मन नहीं हुआ। हम कल आएंगे और परिस्थितियों का आकलन करेंगे और उसके अनुसार योजना बनाएंगे। कोच और कप्तान विकेट को परख कर योजना तय करेंगे।’
 <>
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख