Hanuman Chalisa

इंग्लैंड में लॉर्ड्‍स के बाहर रेडियो बेचते नजर आए अर्जुन तेंदुलकर, हरभजन सिंह से ली सहायता

Updated: रविवार, 12 अगस्त 2018 (11:33 IST)
लंदन। भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट लॉर्ड्स में खेल जा रहा है। टीम इंडिया के क्रिकेटरों का प्रदर्शन इस टेस्ट में अब तक कोई खास नहीं रहा है, लेकिन टेस्ट के बीच ही क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर सुर्खियां बंटोरे हुए हैं। अर्जुन इंग्लैंड में जमकर टीवी और अखबारों की सुर्खियां बटोर रहे हैं।
 
 
लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन अर्जुन मैदान को ढंकने में ग्राउंड्समैन की मदद करते नजर आए थे। अब अर्जुन ने फिर से कुछ अलग करने की सोची और लॉर्ड्स के बाहर रेडियो बेचने लगे। भारतीय टीम के स्पिनर हरभजनसिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो ट्वीट की है।
 
फोटो में वे रेडियो बेचते अर्जुन के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। साथ ही हरभजन ने लिखा, 'देखिए लॉर्ड्स में रेडियो कौन बेच रहा है? 50 रेडियो बिक चुके हैं और काफी कम बचे हैं। जल्दी करिए।' इंग्लैंड में फैंस के बीच रेडियो काफी लोकप्रिय है और वे इसके जरिए मैच की लाइव कमेंट्री सुनते हैं। हाल ही में अर्जुन तेंदुलकर के इंग्लैंड की महिला क्रिकेट खिलाड़ी डेनियल वॉट के साथ लंच करने की खबरें भी सामने आई थीं। यह फोटो भी बहुत वायरल हुआ था। (Photo courtesy: Twitter)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख