Hanuman Chalisa

इंग्लैंड क्रिकेट टीम से जुड़ने से पहले आर्चर का दूसरा Covid परीक्षण होना बाकी

बुधवार, 24 जून 2020 (13:41 IST)
लंदन। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का गुरुवार को साउथम्पटन में राष्ट्रीय टीम के साथ अभ्यास शिविर में जुड़ने से पहले कोविड-19 के लिए दूसरे दौर का परीक्षण किया जाएगा। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बयान में कहा कि ससेक्स के गेंदबाज के परिवार के एक सदस्य के बीमार होने के कारण अब वह गुरुवार को टीम से जुड़ेगा। 
 
ईसीबी ने बयान में कहा, ‘आर्चर और उनके परिवार के सदस्यों का कोविड-19 के लिए किए गया परीक्षण नेगेटिव रहा। आर्चर का बुधवार को दूसरा परीक्षण किया जाएगा और अगर उनका यह परीक्षण भी नेगेटिव रहता है तो वह गुरुवार को अभ्यास शिविर में टीम से जुड़ जाएंगे।’ 
 
इंग्लैंड टीम के बाकी सदस्य वेस्टइंडीज के खिलाफ आठ जुलाई से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच के अभ्यास के लिए मंगलवार को एजिस बाउल साउथम्पटन पहुंच गए थे। 
 
लेकिन रिपोर्टों के अनुसार केवल आर्चर ही नहीं बल्कि सभी 30 खिलाड़ियों का एजिस बाउल में उतरने से पहले फिर से परीक्षण किया जाएगा। सभी 30 खिलाड़ियों का दस दिन पहले कोरोनावायरस के लिए परीक्षण किया गया था। इस परीक्षण में किसी भी खिलाड़ी को संक्रमित नहीं पाया गया था। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख