शनिवार, 26 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Anushka sharma considers yuvraj singh the most handsome man
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 16 दिसंबर 2016 (15:11 IST)

विराट कोहली नहीं युवराज पर फिदा हैं अनुष्का

विराट कोहली नहीं युवराज पर फिदा हैं अनुष्का - Anushka sharma considers yuvraj singh  the most handsome man
बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के बीच बनी जोड़ियों में सबसे बेहतरीन जोड़ी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की मानी जाती है। विराट के बढ़िया खेल के कारण तो उनके फैंस इतने अधिक हैं ही, उनके लुक्स और स्टाइल की वजह से भी उनके प्रशंसकों की संख्या बहुत अधिक है। ऐसे में अनुष्का ने जब उनकी नजर में सबसे अधिक हैंडसम आदमी के सवाल पर युवराज सिंह का नाम लिया तो सभी का चौंकना लाज़िमी था। 

 
जाने माने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के जन्मदिन की पार्टी में और युवराज सिंह की शादी में विराट-अनुष्का की जोड़ी पहुंची तो उनकी स्टाइल और ड्रेसिंग सभी को पसंद आई। दोनों ने शादी में डांस भी दिखाया। इससे तो साफ जाहिर है कि दोनों के संबंध बेहतरीन चल रहे हैं। ऐसे में अनुष्का का यह कहना कि युवराज सबसे अधिक हैंडसम हैं कुछ गले नहीं उतरता। सबसे अधिक हैंडसम आदमी के सवाल पर अनुष्का ने अक्षय कुमार (जिनके साथ अनुष्का ने पटियाला हाउस नाम की फिल्म की थी।) का भी नाम लिया। 
ये भी पढ़ें
जॉनसन ने एशेज में दिन-रात्रि प्रारूप का किया विरोध