Hanuman Chalisa
✕

अंशुल कम्बोज ने किया टेस्ट डेब्यू, चौथे टेस्ट में भारत के कुल 3 बदलाव

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को दिया पहले बल्लेबाजी का न्यौता

Written By WD Sports Desk
Published: बुधवार, 23 जुलाई 2025 (15:45 IST)
ENGvsIND इंग्लैंड ने बुधवार को चौथे टेस्ट मैच में बुधवार को टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया।आज यहां इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद स्टोक्स ने कहा कि उन्होंने परिस्थितियों को देखते हुए पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि टीम ने ब्रेक का भरपूर उपयोग किया है और उनकी टीम एक फ्रेश माइंडसेट के साथ यह मैच खेलने उतर रही है। स्टोक्स ने कहा कि यह पारंपरिक मैनचेस्टर विकेट नजर आ रही है और उनकी टीम इसका पूरा लाभ उठाने की पूरी कोशिश करेगी।

वहीं भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा वह असमंजस की स्थिति में थे इसलिए टॉस हारना उनके लिए अच्छा है। गिल ने कहा कि उनकी टीम ने इस सीरीज में अब तक इंग्लैंड से ज्यादा सत्र अपने नाम किए हैं जो कि उनकी टीम के लिए सकारात्मक पहलू है। भारतीय कप्तान ने कहा कि यह ब्रेक उनकी टीम के लिए आवश्यक था। उन्होंने कहा कि यह पिच अच्छी है और सख्त है। टीम में तीन बदलाव हैं। बी साई सुदर्शन, शार्दुल ठाकुर और अंशुल कम्बोज आज का मैच खेल रहे हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

भारत एकादश:- यशस्वी जायसवाल, के एल राहुल, बी साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और अंशुल कम्बोज

इंग्‍लैंड एकादश :- जैक क्रॉली, बेन डकेट, ऑली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्‍टोक्‍स (कप्तान), जैसी स्मिथ (विकेटकीपर), लियाम डॉसन, क्रिस वोक्‍स, ब्रायडन कार्स और जोफ्रा आर्चर।<>
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख