Daily Horoscope
✕

दक्षिण अफ्रीका में इतिहास रचेगा भारत : अनिल कुंबले

Updated: रविवार, 17 दिसंबर 2017 (17:00 IST)
बेंगलुरु। टीम इंडिया के पूर्व कोच अनिल कुंबले का मानना है कि विराट कोहली के नेतृत्व वाली भारतीय टीम इस समय शानदार प्रदर्शन कर रही है और आगामी दक्षिण अफ्रीका दौरे पर वह इतिहास रच सकती है।
 
भारतीय क्रिकेट टीम अगले वर्ष के शुरू में अपने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर 3 टेस्ट, 6 वनडे और 3 ट्वंटी-20 अंतराष्ट्रीय मैच खेलेगी। महात्मा गांधी-नेल्सन मंडेला टेस्ट सीरीज की शुरुआत केपटाउन में 5 जनवरी से होगी। भारतीय क्रिकेट टीम 28 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर रवाना होगी।
 
कुंबले ने यहां स्पोर्ट्स राइटर्स एसोसिएशन ऑफ बेंगलुरु (एसडब्ल्यूएबी) के वार्षिक समारोह में कहा कि मुझे विश्वास है कि यह टीम दक्षिण अफ्रीका में इतिहास रच सकती है और उससे भी आगे जा सकती है। मैं टीम को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हूं।
 
पूर्व भारतीय कोच ने कप्तान विराट की तारीफ करते हुए कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि विराट के नेतृत्व वाली इस टीम में इतिहास रचने की पूरी क्षमता है, क्योंकि टीम इस समय शानदार प्रदर्शन कर रही है।
 
इस वर्ष जून में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान से मिली करारी हार के बाद कुंबले ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन बाद में मीडिया में ऐसी खबरें आई थीं कि उन्होंने कप्तान विराट कोहली के साथ मनमुटाव के कारण अपने पद से इस्तीफा दिया है। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख