Daily Horoscope
✕

एंजेलो मैथ्यूज टी-20 त्रिकोणीय सीरीज से बाहर

Updated: मंगलवार, 27 फ़रवरी 2018 (17:24 IST)
कोलंबो। श्रीलंका के ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज चोट के कारण छह मार्च से भारत और बांग्‍लादेश के साथ होने वाली टी-20 त्रिकोणीय सीरीज़ से बाहर हो गए हैं। सीरीज 18 मार्च तक श्रीलंका में खेली जानी है।


मैथ्यूज को पिछले महीने बांग्‍लादेश के खिलाफ हुई सीमित ओवरों की सीरीज के लिए टीम की कप्तानी सौंपी गई थी, लेकिन वे एक मैच खेलने के बाद ही चोटिल हो गए थे। उसके बाद दिनेश चांडीमल ने बाकी छह मैचों में उनकी जगह टीम की कमान संभाली थी।

अब ऐसा माना जा रहा है कि चांडीमल ही त्रिकोणीय सीरीज में भी टीम के कप्तान बने रहेंगे। टी-20 सीरीज छह से 18 मार्च तक श्रीलंका में खेली जानी है। सीरीज का पहला मैच भारत और मेजबान श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। (वार्ता) 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख