Daily Horoscope
✕

भारत दौरे के लिए एंजेलो मैथ्यूज फिट

Updated: बुधवार, 1 नवंबर 2017 (08:00 IST)
कोलंबो। पूर्व कप्तान और आलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज श्रीलंका के नवंबर में होने वाले भारत दौरे तक फिट हो जाएंगे जबकि कुसाल परेरा और असेला गुणारत्ने की भी टीम में वापसी की उम्मीद है।
 
ये तीनों श्रीलंका के हाल में संपन्न हुए पाकिस्तान के खिलाफ मैचों के दौरान अनुपलब्ध थे। सीमित ओवरों के मैचों में हालांकि टीम के खराब प्रदर्शन के बाद इन तीनों की वापसी का बेसब्री से इंतजार है।
 
श्रीलंका ने सीमित ओवरों के अपने पिछले 16 मैच गंवाए हैं जिसमें उसे भारत और पाकिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय दोनों श्रृंखलाओं में क्लीनस्वीप का सामना करना पड़ा है।
 
श्रीलंका को भारत दौरे पर तीन टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। दौरे की शुरुआत कोलकाता में 16 नवंबर को पहले टेस्ट के साथ होगी।
 
ईएसपीएनक्रिकइंफो ने श्रीलंका क्रिकेट के सीईओ एश्ले डिसिल्वा के हवाले से कहा, 'एंजेलो और कुसाल जनित (परेरा) दोनों उबर चुके हैं और भारतीय श्रृंखला में चयन के लिए उनके नाम पर विचार किया जाएगा। असेला गुणारत्ने भी फिट हैं।' (भाषा) 
 

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख