dharma sangrah
✕

फिजियो लीपस का शाहरुख खान की स्वामित्व वाली केकेआर के साथ 12 साल पुराना करार खत्म

Updated: शुक्रवार, 19 जुलाई 2019 (19:52 IST)
कोलकाता। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व फिजियोथेरेपिस्ट एंड्रयू लीपस ने इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइटराइडर्स के साथ 12 साल तक जुड़े रहने के बाद अलग हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के 49 साल के लीपस इस टी-20 लीग के शुरुआत से ही टीम से जुड़े हुए हैं।
 
उन्होंने ट्वीट किया कि 12 सत्रों के बाद मैं केकेआर से अलग हो रहा हूं। टीम के साथ इन वर्षों में सफर शानदार रहा और सुखद यादों के लिए सभी कोच, खिलाड़ी, सहायकों और प्रबंधन का आभार।
 
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की स्वामित्व वाली इस फ्रेंचाइजी ने इससे पहले टीम के मुख्य कोच जॉक कैलिस और उनके सहयोगी साइमन कैटिच से नाता तोड़ने की घोषणा की थी।

टीम आगामी सत्र के लिए नए कोचिंग सदस्यों के साथ उतरेगी। लीपस 1999 से 2004 तक भारतीय टीम के फिजियोथेरेपिस्ट रहे थे।

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख