shradh paksha
✕

IPL 2019 : रसेल ने केकेआर की हालत का ठीकरा खराब फैसलों पर फोड़ा

Updated: शनिवार, 27 अप्रैल 2019 (23:20 IST)
कोलकाता। केकेआर के स्टार हरफनमौला आंद्रे रसेल ने आईपीएल में टीम के खराब प्रदर्शन के लिए टीम द्वारा  लिए गए खराब फैसलों को जिम्मेदार ठहराया। रसेल टीम की 4 जीत में से 3 में 'मैन ऑफ द मैच' रहे लेकिन  उसके बाद केकेआर लगातार 6 मैच हार गई।
 
रसेल ने कहा कि हमारे पास अच्छी टीम है लेकिन खराब फैसले लेने पर जीत नहीं सकते और हमने वही किया  है। एक पेशेवर क्रिकेटर के लिए यह बहुत अच्छी स्थिति नहीं है। हमने गलत समय पर गलत गेंदबाजी की और  कैच टपकाए। फील्डिंग में हमारी टीम सबसे खराब रही। 
 
उन्होंने कहा कि मैं मैच-दर-मैच हार के बाद अपने कमरे से ही नहीं निकल रहा हूं। 6 मैच हारने के बाद सब  कुछ बेमानी है। यह अच्छा नहीं है। मेरा मनोबल टूटा हुआ है लेकिन कल हम जीतते हैं तो मनोबल बढ़ जाएगा।  हमारे भीतर जुनून होना चाहिए, सिर्फ टीवी पर दिखाने के लिए नहीं। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख