suvichar

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे वनडे के लिए आंद्रे रसेल की विंडीज वनडे टीम में वापसी

Updated: सोमवार, 25 फ़रवरी 2019 (23:54 IST)
सेंट जॉर्ज। विंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल पिछले साल अगस्त के बाद पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ चौथे और 5वें एकदिवसीय मैच के लिए कैरेबियाई टीम में चुना गया है।
 
यह 30 वर्षीय खिलाड़ी घुटने की चोट से जूझ रहा है। मुख्य चयनकर्ता कर्टनी ब्राउन ने स्वीकार किया कि रसेल की गेंदबाजी सीमित हो सकती है लेकिन निचले क्रम में उनकी बल्लेबाजी अहम साबित हो सकती है। रसेल टीम में केमार रोच की जगह लेंगे, जो पीठ दर्द के कारण श्रृंखला से बाहर हो गए हैं।
 
ब्राउन ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि घुटने की चोट के कारण आंद्रे की गेंदबाजी सीमित हो सकती है लेकिन निचले क्रम में उनकी बल्लेबाजी टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। 

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख