सम्बंधित जानकारी
- मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष का 'पाक्षिक-पंचांग' : 29 नवंबर को भैरव अष्टमी, 7 दिसंबर को अमावस्या
- 550वां प्रकाश पर्व मनाने के लिए पाकिस्तान जाएगा सिख जत्था
- इमरान खान बोले, समय की जरूरत के आधार पर नेतृत्व में 'यू टर्न' आवश्यक
- 100 सैनिकों के साथ पाकिस्तान के 2000 जवानों को चटा दी धूल, जानिए ब्रिगेडियर चांदपुरी से जुड़ी 10 खास बातें
- 1971 की जंग के हीरो ब्रिगेडियर चांदपुरी का निधन, 100 जवानों के साथ पाकिस्तान के 2000 सैनिकों को हराया था
पहले मैच में ही पाक के लिए मुसीबत बना भारतीय मूल का यह कीवी स्पिनर
अबू धाबी। पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड का हारना लगभग तय ही था। 176 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही पाकिस्तान 3 विकेट गंवा कर 130 रन बना चुकी थी। लेकिन फिर अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे एजाज पटेल की गेंदो ने पाक बल्लेबाजों को फिरकी में उलझा दिया।
भारतीय मूल के एजाज पटेल अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे हैं। उन्होंने दूसरी पारी में 59 रन देकर 5 विकेट लिए। पहली पारी में भी वह 64 रन देकर 2 विकेट ले चुके थे। अपने प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब भी मिला।
इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड 3 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गया है। पहली पारी में न्यूजीलैंड की टीम मात्र 153 रनों पर सिमट गई थी , फिर भी यह टेस्ट जीतने में वह कामयाब रही।
