Govardhan puja
✕

आईपीएल में खेलना एक विशेष अनुभव: जंपा

Updated: बुधवार, 11 मई 2016 (11:44 IST)
विशाखापत्तनम। राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स की ओर से खेल रहे आस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जंपा ने आईपीएल में खेलने को विशेष अनुभव बताया है।
 
जंपा ने मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने ट्वंटी-20 कॅरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुये 19 रन देकर छह विकेट झटके और इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। हालांकि पुणे को इस नजदीकी मुकाबले में चार रन से हार का सामना करना पड़ा।
 
मैच के बाद जंपा ने कहा, 'मेरा यह प्रदर्शन खराब नहीं था। हालांकि मैच का फैसला निराशाजनक रहा। मैच में हमेशा दबाव रहता है और बल्‍लेबाज तगड़ा प्रहार करने की कोशिश करते हैं। लेग स्पिनर्स हमेशा मैच में बने रहते हैं।'
 
24 वर्षीय जंपा ने कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी द्वारा उन्हें आखिरी ओवर दिए जाने के बारे में कहा कि धोनी ने गेंद उठाकर आखिरी ओवर करने के लिए मुझे थमा दी। उन्‍होंने मुझसे कहा कि दीपक हुडा लेग साइड में तगड़ा शॉट घुमाते हैं इसलिए आप उसे ऑफ साइड में गेंद फेंकिएगा। यह योजना कारगर साबित हुई।
 
ऑॅस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर ने कहा कि आईपीएल में खेलना एक अलग अनुभव है। यह हमारे लिए कड़ा सत्र बीत रहा है लेकिन कोच फ्लेमिंग सभी को साथ लेकर चल रहे हैं।
 
विजेता टीम सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आखिरी ओवर करने वाले अनुभवी तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने कहा कि मैंने भारत के लिए कई आखिरी ओवर किए। धोनी ने एक शानदार शॉट जमाया लेकिन अगली ही गेंद पर मैंने उन्‍हें बाउंसर डालकर हैरान कर दिया। अगर हमारे खिलाड़ी चोटिल नहीं हुए तो टूर्नामेंट में काफी आगे जा सकते हैं। हमारी टीम के कप्तान डेविड वॉर्नर के बारे में अच्‍छी बात यह है कि वह खिलाड़ियों में विश्‍वास जगाते हैं। (वार्ता) 
Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख