Hanuman Chalisa
✕

डिविलियर्स वाली घटना के लिए लियोन पर जुर्माना

Updated: मंगलवार, 6 मार्च 2018 (00:14 IST)
डरबन। ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन पर पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को रन आउट करने के बाद की गई प्रतिक्रिया के लिए आज उनकी मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना किया गया।


ऑस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट मैच 118 रन से जीता लेकिन उसके खिलाड़ियों की दूसरी पारी में डिविलियर्स के नाटकीय तरीके से रन आउट होने के बाद जश्न मनाने के तरीके पर कड़ी आलोचना हुई। डिविलियर्स सलामी बल्लेबाज एडेन मार्कराम के साथ गफलत के कारण रन आउट हुए थे।

इसमें वार्नर ने अहम भूमिका निभाई थी। ऑस्ट्रेलियाई उप कप्तान ने इसके बाद अपने साथियों के साथ जश्न मनाया। नाथन लियोन ने गिल्ली गिराने के बाद डिविलियर्स की तरफ गेंद फेंकी और अपने साथियों के साथ जश्न मनाने के लिए दौड़ पड़े।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने कहा कि लियोन की प्रतिक्रिया आचार संहिता का उल्लंघन है। मैच रेफरी जैफ क्रो ने लियोन पर जुर्माना लगाया। उन्हें एक डिमैरिट अंक भी मिला। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख