dharma sangrah
✕

बढ़ने वाली हैं नौकरियां....

Updated: मंगलवार, 23 सितम्बर 2014 (16:17 IST)
नई दिल्ली। देश में अगस्त माह में नियुक्तियों में 18 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई। नियुक्तियों में सबसे ज्यादा वृद्धि सूचना प्रौद्योगिकी और बीपीओ क्षेत्र में हुई। आने वाले महीनों में यह रुझान जारी रहने की उम्मीद है। एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है।

नौकरी जॉब स्पीक इंडेक्स अगस्त 2014 में 1,478 अंक पर रहा जो कि एक साल पहले इसी माह की तुलना में 18 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

इंफो एज (इंडिया) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुमितसिंह ने कहा कि पिछले छ: माह के दौरान नौकरी पर रखने की गतिविधियों में वृद्धि देखी गई है। नौकरी जॉब स्पीक इंडेक्स इस दौरान लगातार वृद्धि दर्शाता रहा है, विशेषकर आईटी और बीपीओ क्षेत्र में अच्छी वृद्धि रही है। हमें उम्मीद है कि आने वाले महीनों में भी रोजगार पर रखने की गतिविधियों का यह रुझान बना रहेगा। हालांकि मासिक आधार पर तुलना की जाए तो जुलाई के मुकाबले अगस्त 2014 में रोजगार देने की गतिविधियों में 10.36  गिरावट आई है।

आईटी और बीपीओ क्षेत्रों के अलावा बैंकिंग, ऑटो और फार्मा क्षेत्रों में भी साल-दर साल आधार पर अच्छी वृद्धि देखी गई है। महानगरों में दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सर्वाधिक लोगों को रोजगार दिया गया। इसके बाद बेंगलूर,  चेन्नई और कोलकाता का स्थान रहा है। सबसे कम वृद्धि मुंबई में रही है। मुंबई में पिछले साल अगस्त के मुकाबले इस साल अगस्त में नियुक्तियों में 11 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई। (भाषा)
Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट