biodatamaker
✕

पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक की 12वीं कक्षा की परीक्षा में 88.44 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास

Updated: शुक्रवार, 10 जून 2022 (15:24 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक परीक्षा (12वीं कक्षा) में शामिल 7,20,862 छात्र-छात्राओं में से तकरीबन 88.44 प्रतिशत ने सफलता हासिल की है। परीक्षा के नतीजे शुक्रवार को घोषित किए गए।
 
पश्चिम बंगाल उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष चिरंजीव भट्टाचार्य ने कहा कि परीक्षा में 90.19 प्रतिशत लड़के और 86.19 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं। भट्टाचार्य के मुताबिक 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के लिए 7,44,655 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था जिनमें से कुल 96.8 फीसदी यानी लगभग 7,20,862 ने परीक्षा दी।
 
साल 2020 में कोविड-19 महामारी फैलने के कारण बोर्ड परीक्षाएं बीच में ही रद्द करनी पड़ी थीं और 2021 में भी महामारी के चरम पर पहुंचने के कारण परीक्षा नहीं हो सकी थी। 2022 में शीर्ष 10 पायदान पर रहने वाले 272 उम्मीदवारों में दिनहाटा सोनी देबी जैन हाईस्कूल की अधिशा देवशर्मा ने 500 में से 498 अंक (99.6 प्रतिशत) पाकर शीर्ष स्थान हासिल किया।
 
वहीं पश्चिम मेदिनीपुर के जयचक नातेश्वरी नेताजी विद्यातन के सयनदीप सामंत 497 अंकों (99.4 प्रतिशत) के साथ दूसरे स्थान पर रहे जबकि 4 उम्मीदवारों ने 496 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। भट्टाचार्य ने कहा कि यह ऐतिहासिक है, क्योंकि परीक्षाएं गृह केंद्र में हुईं और उम्मीदवार अपने स्कूल के परिचित माहौल में बिना किसी दबाव के परीक्षा नहीं दे सके।
 
सफल अभ्यर्थियों और रैंकधारकों को बधाई देते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट किया कि हमारे जिलों की लड़कियों और लड़कों ने अनुकरणीय प्रदर्शन किया है जबकि शहर के छात्रों ने भी हमें गौरवान्वित किया है।
 
शीघ्र नतीजे प्रकाशित करने के लिए परिषद की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि अभिभावकों, शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन को बधाई। परिषद ने शीघ्र नतीजे घोषित कर दिए। अगले साल का कार्यक्रम भी घोषित कर दिया गया है। उम्मीद से कम प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भविष्य में बेहतर कोशिश करने का संकल्प लेना चाहिए। भट्टाचार्य ने बताया कि 2023 की उच्च माध्यमिक परीक्षा 14 से 27 मार्च के बीच आयोजित की जाएगी।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

अगला लेख