Hanuman Chalisa
✕

UP board results 2017 : उत्तरप्रदेश बोर्ड का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

Updated: शुक्रवार, 9 जून 2017 (15:05 IST)
लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश बोर्ड ने हाईस्कूल 10th और इंटरमीडिएड 12th के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। इस साल यूपी बोर्ड की 10वीं में 81.18%  और 12वीं 82.62% छात्रों ने सफलता हासिल की है।

इस साल की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में लड़कियां अव्वल रहीं। फतेहपुर जिले की तेजस्वी देवी 95.83 प्रतिशत प्राप्तांक के साथ जहां 10वीं की परीक्षा में प्रथम पायदान पर रही, वहीं इसी जिले की प्रियांशी तिवारी 96.20 प्रतिशत प्राप्तांक के साथ 12वीं की परीक्षा में अव्वल रहीं।
 
यहां क्लिक कर देख सकते हैं अपना रिजल्ट 

दसवीं और 12वीं की परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा करते हुए शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) अमरनाथ वर्मा ने कहा, '10वीं की परीक्षा में दूसरे पायदान पर चार विद्यार्थी रहे। इसमें भी दो लड़कियां प्रगति सिंह और अमीना खातून (दोनों बाराबंकी से) शामिल हैं। इसी तरह, 12वीं की परीक्षा में दूसरे और तीसरे पायदान पर छात्राओं का बोलबाला रहा।'
 
बारहवीं की परीक्षा में कानपुर देहात की भावना 95.80 प्रतिशत, फतेहपुर की सोनम सिंह 95.80 प्रतिशत और फतेहपुर की विजय लक्ष्मी सिंह 95.80 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान पर रहीं। इसी तरह, फतेहपुर की प्रियंका द्विवेदी 95.40 प्रतिशत और फतेहपुर की ही अनुराधा पांडेय 95.40 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे पायदान पर रहीं।
 
वर्मा ने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा में द्वितीय स्थान हासिल करने वाले छात्रों में हरदोई के क्षितिज सिंह (95.33 प्रतिशत) और इसी जिले के नवनीत कुमार दिवाकर (95.33 प्रतिशत) शामिल हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर हरदोई के रवि पटेल (95.17 प्रतिशत) और बाराबंकी के प्रियांशु वर्मा (95.17 प्रतिशत) रहे।
Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

अगला लेख