Hanuman Chalisa
✕

Government Jobs: CISF में निकलीं 540 पदों पर भर्तियां, 25 अक्टूबर तक करें आवेदन

Updated: गुरुवार, 29 सितम्बर 2022 (12:03 IST)
नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए सीआईएसएफ (CISF) में नौकरी का शानदार मौका है। सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स ने 540 पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। भर्ती असिस्टेंट सबइंस्पेक्टर और हेडकॉन्स्टेबल के पदों पर की जानी है। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 25 अक्टूबर तक जारी रहेगी। महिला और पुरुष दोनों ही इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
 
सीआईएसएफ में कुल 540 पद हैं। इनमें असिस्टेंट सबइंस्पेक्टर के 122 व हेड कॉन्स्टेबल के 418 पद हैं और इनमें आवेदन करने के लिए  किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास का सर्टिफिकेट होना आवश्यक है।
 
इसमें आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार उम्र सीमा में छूट दी जाएगी। भर्ती के बाद असिस्टेंट सबइंस्पेक्टर को 29,200-92,300 रुपए व हेडकॉन्स्टेबल को 25,500-81,100 रुपए सैलरी दी जाएगी।
 
जनरल उम्मीदवार को इन पदों हेतु एप्लीकेशन फीस के रूप में 100 रुपए देने होंगे व एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को कोई फीस नहीं देनी होगी। उम्मीदवारों का चयन कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, स्किल टेस्ट और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cisf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

अगला लेख