ganesh chaturthi

रेलवे में करना चाहते हैं नौकरी तो बड़ी खबर

Updated: गुरुवार, 22 फ़रवरी 2018 (11:52 IST)
नई दिल्ली। रेलवे भर्ती परीक्षा में आवेदन शुल्क में बढ़ोतरी कर दी गई है, लेकिन इस पर रेलमंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि अगर उम्मीदवार परीक्षा देता है तो यह बढ़ी हुई फीस उसे बाद में वापस कर दी जाएगी। रेल मंत्री ने यह भी बताया कि भर्ती के लिए परीक्षा कम्प्यूटर के जरिए ही होगी और यह 15 भाषाओं में दी जा सकेगी। 
 
बढ़े हुए शुल्क पर रेलमंत्री ने कहा कि कई बार अगर शुल्क न रखा जाए तो बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी आवेदन करते हैं, जो गंभीर नहीं होते और उस स्थिति में यह होता हे कि परीक्षा के दिन ऐसे आवेदक परीक्षा देने के लिए आते ही नहीं हैं। उस स्थिति में परीक्षा के लिए सरकार ने जो इंतजाम किए होते हैं, उन पर खर्च हुई राशि व्यर्थ हो जाती है।

इस कारण रेलवे ने यह फैसला लिया है कि अनुसूचित जाति व जनजाति समेत जिन वर्गों को पहले इस तरह की परीक्षा के लिए आवेदन के साथ कोई राशि नहीं देनी होती थी, उन्हें अब 250 रुपए की फीस देनी होगी जबकि अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपए की राशि आवेदन के साथ देनी पड़ेगी। 
 
रेलमंत्री ने कहा कि आवेदन करने वालों में से जितने उम्मीदवार परीक्षा देंगे, उनमें से आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को उनकी पूरी फीस यानी 250 रुपए वापस कर दी जाएगी जबकि अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपए के शुल्क में से 400 रुपए वापस कर दिए जाएंगे। इस तरह से अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए रेलवे भर्ती में आवेदन करने का एक तरह से पहले की तरह ही महज 100 रुपए शुल्क होगा जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 250 रुपए वापस मिल जाएंगे। (एजेंसियां)

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

अगला लेख