ganesh chaturthi
✕

देशभर में सात लाख ने दी नेट परीक्षा

Updated: रविवार, 5 नवंबर 2017 (20:36 IST)
नई दिल्ली। देशभर में लगभग सात लाख उम्मीदवारों ने आज राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) में हिस्सा लिया। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने देश भर में 91 शहरों के 1700 परीक्षा केन्द्रों पर इस परीक्षा का आयोजन किया था। 
 
परीक्षा के लिए लगभग 9 लाख 30 हजार उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था जिनमें 4 लाख 9 हजार 439 पुरूष, 5 लाख 19 हजार 557 महिलाएं और तीन किन्नर थे। इनमें से 75 प्रतिशत से अधिक यानी लगभग 7 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा में हिस्सा लिया।
 
नेट परीक्षा के तहत तीन पेपर हुए थे, जिनमें से पहला सामान्य ज्ञान और दो पेपर उम्मीदवारों द्वारा 84 विषयों में से चुने गए विषयों पर आधारित था। 
 
आयोग के वक्तव्य में कहा गया है कि शारीरिक रूप से अक्षम उम्मीदवारों को पहले तथा दूसरे पेपर के लिए 25 मिनट तथा तीसरे पेपर के लिए 50 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया था।
 
इस परीक्षा के लिए देश भर में 2091 पर्यवेक्षक तैनात किए गए थे तथा बडी संख्या में अन्य कर्मचारियों को इसके संचालन की जिम्मेदारी दी गई थी। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

अगला लेख