ramcharitmanas
✕

विधानसभा चुनाव के चलते बदला शेड्यूल, MP PSC मुख्य परीक्षा 26 दिसंबर से

Updated: गुरुवार, 12 अक्टूबर 2023 (12:20 IST)
MP PSC main exam from 26th December: एमपी पीएससी (MP PSC) ने राज्य विधानसभा चुनाव (assembly elections) के चलते राज्य सेवा (State Service) मुख्य परीक्षा 2022 की तारीखों में बड़ा बदलाव किया है। यह परीक्षा पहले 30 अक्टूबर से 4 नवंबर के बीच आयोजित की जानी थी लेकिन अब 26 से 31 ​दिसंबर तक होंगी।
 
इसका कारण यह बताया जा रहा है कि अक्टूबर-नवंबर में चुनाव तैयारियों के चलते तमाम शासकीय विभागों के अफसरों की ड्यूटी निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े कार्यों में लगना है। ऐसे में पीएससी के लिए परीक्षा करवाना आसान नहीं होगा। यही वजह है कि तारीख बढ़ाई गई है। पीएससी की ओर से शुद्धि पत्र भी जारी कर दिया गया है। परीक्षाएं इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, रतलाम, सतना, शहडोल, सागर व बड़वानी में आयोजित की जाएंगी।
 
टाइम टेबल जारी: नए जारी शेड्यूल के अनुसार सामान्य अध्ययन-1 पेपर 26 दिसंबर को सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक होगा। सामान्य अध्ययन-2 की परीक्षा 27 दिसंबर को होगी। 28 दिसंबर को सामान्य अध्ययन-3 की परीक्षा होगी। 29 को सामान्य अध्ययन-4 का पेपर होगा। जबकि 30 दिसंबर को सामान्य हिन्दी एवं व्याकरण विषय का पेपर होगा। इन सभी विषयों का समय भी सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। अंतिम पेपर 31 दिसंबर को हिन्दी निबंध एवं प्रारप लेखन का होगा। इसका समय सुबह 10 से दोपहर 12 बजे का रहेगा।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

अगला लेख