sawan somwar

यूजीसी में निकली नौकरी, सैलरी मिलेगी 2 लाख रुपए

Updated: बुधवार, 3 अप्रैल 2019 (14:54 IST)
यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) नई दिल्ली ने डिप्टी सेक्रेटरी और एजुकेशन ऑफिसर पदों के लिए वेकेंसियां निकाली हैं। कुल 6 पदों के लिए वे वेकेंसियां निकाली गई हैं। इच्छुक उम्मीदवार 5 अप्रैल तक आवेदन यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
 
यूजीसी ने एजुकेशन ऑफिसर और डिप्टी सेक्रेटरी पदों के लिए वेकेंसियां निकाली हैं। एजुकेशन ऑफिसर पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से 55 प्रतिशत के साथ मास्टर डिग्री की आवश्यकता है। साथ पांच साल का शिक्षण या शोध या शैक्षिक प्रशासन का अनुभव उम्मीदवार के पास होना आवश्यक है।
 
डिप्टी सेक्रेटरी पद के लिए आवेदक के पास कम से कम 7 साल का शिक्षण या शैक्षिक या प्रशासनिक अनुभव के साथ मास्टर डिग्री आवश्यक है।
 
इन पदों में एजुकेशन ऑफिसर के ‍लिए 67 700 से 2,08,700 रुपए एवं डिप्टी सेक्रेटरी के पद के लिए 78,800 से 2,09,200 रुपए पे स्केल है।
 
एजुकेशन ऑफिसर के पद के लिए उम्मीदवारों की उम्र 12 अप्रैल 2019 तक 45 साल होनी चाहिए। डिप्टी सेक्रेटरी के लिए उम्मीदवार की उम्र 40 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। पदों से संबंधित और अधिक जानकारी आप यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ugc.ac.in से ले सकते हैं।

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

अगला लेख