Hanuman Chalisa
✕

JEE Mains 2021 : चौथे चरण की परीक्षा टली, अब 26 अगस्त से 2 सितंबर के बीच होगी

Updated: गुरुवार, 15 जुलाई 2021 (21:35 IST)
नई दिल्ली। इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेंस के चौथे संस्करण को स्थगित कर दिया गया है और अब यह परीक्षा 26 अगस्त से 2 सितंबर के बीच होगी। केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
 
उन्होंने कहा कि यह फैसला इस अहम परीक्षा के बीच विद्यार्थियों को चार सप्ताह का समय देने के लिए किया गया है। इससे पहले जेईई-मेंस परीक्षा के चौथे सत्र को 27 जुलाई से 2 अगस्त के बीच आयोजित करने का प्रस्ताव था। जेईई (मेंस) परीक्षा के चौथे सत्र के लिए अबतक 7.32 लाख उम्मीदवार अपना पंजीकरण करवा चुके हैं।
 
प्रधान ने ट्वीट किया कि विद्यार्थी समुदाय की भारी मांग और उम्मीदवारों को अधिकतम प्रदर्शन करने में मदद के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने जेईई (मेंस) परीक्षा 2021 के दो सत्रों के बीच चार हफ्ते का अंतर रखने की सलाह दी थी। इसी के तहत जेईई (मेंस)-2021 परीक्षा का चौथा सत्र अब 26,27, 31 अगस्त और एक व दो सितंबर को आयोजित किया जाएगा। जेईई (मेंस)-2021 परीक्षा के चौथे सत्र के लिए अबतक 7.32 लाख उम्मीदवार अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। मंत्री ने कहा कि जेईई-मेंस चौथे सत्र के लिए पंजीकरण जारी है और पंजीकरण की तारीख 20 जुलाई तक बढ़ाई जाएगी।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की वरिष्ठ निदेशक साधना पराशर ने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी के चलते इस बार 232 के बजाय 334 शहरों में परीक्षा की कराई जाएगी। प्रत्येक शिफ्ट में परीक्षा केंद्रों की संख्या भी 660 से बढ़ाकर 828 कर दी गई हैं।’’
 
शिक्षा मंत्रालय ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि जेईई- मेंस की लंबित परीक्षा (तीसरे और चौथे संस्करण) 20-25 जुलाई और 27 जुलाई से दो अगस्त के बीच कराई जाएगी। हालांकि विद्यार्थियों ने इस कदम का यह कहकर विरोध किया था कि दोनों संस्करणों के बीच महज दो दिन का अंतर है।
 
जेईई-मेंस परीक्षा साल में चार बार कराई जा रही है ताकि कोरोना वायरस से प्रभावित मौजूदा शैक्षणिक सत्र विद्यार्थियों के लिए लचीला हो और वे अपने अंक में सुधार कर सके।

परीक्षा का पहला चरण फरवरी में और दूसरा चरण मार्च में आयोजित किया गया था। तीसरा और चौथा चरण अप्रैल और मई में प्रस्तावित था लेकिन कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर की वजह से स्थगित कर दिया गया।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

अगला लेख