Daily Horoscope
✕

IAS, IPS, CISF, CAPF, NDA, CDS समेत कई भर्ती परीक्षाओं की तिथि तय, जानिए कब होगी परीक्षा

Updated: गुरुवार, 5 मई 2022 (20:38 IST)
UPSC Exam Calendar 2023: संघ लोकसेवा आयोग (UPSC Exam Calendar 2023) ने वर्ष 2023 के लिए परीक्षा के कैलेंडर को जारी कर दिया है। 2023 में होने वाली अलग अलग भर्ती परीक्षाओं के बारे में जानकारी के लिए इच्छुक परीक्षार्थी इस कैलेंडर को देख सकते हैं। अधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर यह कैलेंडर जारी कर दिया गया है। यूपीएससी द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार 28 मई 2023 को आईएफएस (Indian Forest Service) की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
ALSO READ: UPSC Calendar 2023 : यूपीएससी का कैलेंडर जारी, जानें कब कौनसी परीक्षा?
इस परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 फरवरी 2023 होगी। हालांकि आयोग ने कहा कि परिस्थितियों के अनुसार समय और तारीख में बदलाव किया जा सकता है। जो उम्मीदवार इन परीक्षाओं में बैठना चाहते हैं, वे अधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर एग्जाम कैलेंडर देख सकते हैं। पदों अ और परीक्षा से संबंधित और जानकारियां भी ले सकते हैं।  
कब होगी सिविल सर्विस परीक्षा (UPSC Civil Service Exam 2023)
सिविल सेवा मेन्स परीक्षा का आयोजन 15 सितंबर 2023 से किया जाएगा जो कि 5 दिनों तक चलेगी। भारतीय वन सेवा की मेन्स परीक्षा का आयोजन 26 नवंबर को किया जाएगा। इंजीनियरिंग सर्विसेज की प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 19 फरवरी को होगा और संयुक्त भू वैज्ञानिक की मेन्स परीक्षा का आयोजन 24 जून को किया जाएगा। 
 
कब होगी एनडीए की परीक्षा (NDA Exam Datesheet) : एनडीए एनए -I 2023 की परीक्षा और सीडीएस- I का नोटिफिकेशन 21 दिसंबर 2022 को जारी किया जाएगा। दोनों परीक्षाओं का आयोजन 16 अप्रैल 2023 को किया जाएगा। 
 
एनडीए II और सीडीएस II का नोटिफिकेशन 17 मई 2023 को जारी किया जाएगा और परीक्षा 6 जून को आयोजित की जाएगी। सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन 26 अप्रैल 2023 को जारी होगा और 16 मई 2023 तक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं तथा परीक्षा का आयोजन 6 अगस्त को किया जाएगा।

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

अगला लेख